PM Modi's First Speech from Seva Teerth: आज देश नया इतिहास बनते देख रहा, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी का पहला संबोधन

पीएम मोदी ने आज सेवा तीर्थ परिसर में कर्तव्य भवन 1 और 2 का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 13 फरवरी का यह दिन भारत की विकास यात्रा में एक नए आरंभ का साक्षी बन रहा है। हमारे शास्त्रों में विजया एकादशी का बहुत महत्व रहा है, इस दिन जिस संकल्प के साथ बढ़ते हैं उसमें विजय जरूर प्राप्त होती है। आज हम सभी भी सेवा तीर्थ में विकसित भारत के लक्ष्य के साथ प्रवेश कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने एक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। इससे पहले आज दिन में पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ का शुभारंभ किया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश आज नया इतिहास बनते हुए देख रहा है। आज विक्रम संवत् 2082, फाल्गुन कृष्ण पक्ष, विजया एकादशी का महत्वपूर्ण शुभ दिन है। 13 फरवरी का यह दिन भारत की विकास यात्रा में एक नए आरंभ का साक्षी बन रहा है। हमारे शास्त्रों में विजया एकादशी का बहुत महत्व रहा है, इस दिन जिस संकल्प के साथ बढ़ते हैं उसमें विजय जरूर प्राप्त होती है। आज हम सभी भी सेवा तीर्थ में विकसित भारत के लक्ष्य के साथ प्रवेश कर रहे हैं।

pm modi from sewa teerth.

सेवा तीर्थ से पीएम मोदी का पहला भाषण।

उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ नौकरशाहों और केंद्र सरकार के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सेवा तीर्थ, कर्तव्य भवन 1 और 2, विकसित भारत की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं। ये नागरिक-केंद्रित शासन और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

End of Feed