'दुश्मन नहीं, पड़ोसी समझें...', मोदी- शी जिनपिंग मुलाकात से पहले चीन के बदले सुर, मतभेद सुलझाने पर दिया जोर

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं, जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। इस ऐतिहासिक यात्रा से ठीक पहले चीनी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भारत और चीन को अपने आपसी मतभेदों को सही तरीके से सुलझाना चाहिए और अपने संबंधों को रणनीतिक व दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए।

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता से ठीक पहले चीन की ओर से सकारात्मक रुख देखने को मिला है। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन को अपने आपसी मतभेदों को सही और उपयुक्त तरीके से सुलझाना चाहिए। दोनों पड़ोसी देशों को अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक, व्यापक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखने की जरूरत है।

Xi Jinping India Visit (1)

ब्रिक्स सम्मेलन के बीच चीन की भारत से खास अपील (फाइल फोटो)

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। लगभग सात वर्षों में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में चेन्नई के मामल्लपुरम में पीएम मोदी के साथ अनौपचारिक वार्ता की थी। शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी के बीच होने वाली यह मुलाकात इसलिए भी बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि यह साल 2020 में पूर्वी लद्दाख सीमा पर हुए तनाव के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिशों का हिस्सा है।

End of Feed