अयोध्या के भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव के गवाह बने पीएम मोदी, 15.76 लाख दीपों से सजे सरयू के घाट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 10:25 PM IST

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक व उत्तर प्रदेश कैबिनेट के अन्य सहयोगियों ने दीप जलाकर सरयू मैया की आरती उतारी। विशिष्ट जनों द्वारा आरती के लिए कई मंच तैयार किए गए थे।

KEY HIGHLIGHTS
  1. राम नाम से गुंजायमान हो उठी अवधपुरी
  2. 15.76 लाख दीपों से सजे सरयू के घाट
  3. अयोध्या में दिखा एक भारत, श्रेष्ठ भारत

Ayodhya Deepotsav: अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय...कल्पनातीत सौंदर्य। 15.76 लाख दीपों से जगमगाती रामनगरी को जिसने भी देखा, अपलक निहारता ही रह गया। श्रद्धालु हों या सैलानी, सभी अवधपुरी के कण-कण, रज-रज में अपने राम को निहार रहे थे यानी हर ओर राम, सब में राम, जय श्रीराम। रविवार को अयोध्या दीपोत्सव में आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप जले। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण कार्य 50 फीसदी पूरे होने के उपरांत सहज आह्लाद के साथ आत्मीयता के भावों को संजोए हुए आराध्य प्रभु के प्रति आस्था निवेदित करते हुए सरयू तीरे जल रहे 15.76 लाख दीपों के बीच निहाल श्रद्धालुओं का हर्ष, उमंग और उल्लास देखते ही बन रहा था।

pm narendra modi

ऐतिहासिक दीपोत्सव के गवाह बने पीएम मोदी।

सहज भाव से हो रहे 'राम राम जय राजा राम' 'जय सिया राम' 'सियावर रामचन्द्र की जय' जयघोष के साथ सरयू की लहरों में उठती तरंगें देख, ऐसा लगता था कि मानों सरयू मैया भी अपने राम की जयकार कर रही हों। दीपोत्सव के लिए पूरी अवधपुरी को सजाया गया था। अयोध्या के मंदिरों, छोटी गलियों से लेकर मुख्य मार्गों, सभी सरकारी, धार्मिक भवनों पर तो आकर्षक लाइटिंग की ही गई थी, नगरवासियों ने भी अपने घरों को सजाया-संवारा था।

End of Feed