धनतेरस पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, पूरे देश के लिए भगवान धन्वंतरि से की सुख-स्वास्थ्य की कामना

धनतेरस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान धन्वंतरि से सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

देशभर में धनतेरस (Dahnteras) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर भगवान धन्वंतरि से लोगों के सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि हर परिवार में खुशी और उमंग बनी रहे और सभी का जीवन खुशियों से रोशन हो।

Pm Modi wish on dhanteras

धनतेरस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई (X/@narendramodi/iStock)

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपने पोस्ट में लिखा, 'सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे। हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्वलित रहे, यही मंगलकामना है।' पीएम मोदी ने अपने संदेश के साथ भगवान धन्वंतरि को समर्पित एक संस्कृत श्लोक भी शेयर किया है। इस श्लोक के जरिए उन्होंने भगवान धन्वंतरि को नमन किया और उनके आशीर्वाद की कामना की। श्लोक में भगवान धन्वंतरि को देवताओं और असुरों द्वारा वंदित, रोग, बुढ़ापे और मृत्यु के भय को दूर करने वाले तथा विभिन्न औषधियों के दाता के रूप में याद किया गया है।

End of Feed