पीएम मोदी काशी में बिताएंगे 25 घंटे, जानिए क्या है बनारस दौरे का पूरा प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2023, 04:20 PM IST

PM Modi Visit Varanasi : वाराणसी दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को नमो घाट से ‘काशी तमिल संगमम’ के दूसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। अपने अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सेवापुरी विकासखंड के बरकी ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Varanasi News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं और इस दौरान वह काशी तथा आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री रविवार दोपहर बाद यहां पहुंचेंगे और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे, जिसके बाद वह करीब 25 घंटे काशी में बिताएंगे।

PM Modi Varanasi Visit

दो दिवसीय बनारस दौरे पर जा रहे पीएम मोदी।

‘काशी तमिल संगमम’ का करेंगे शुभारंभ

वाराणसी दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी शाम को नमो घाट से ‘काशी तमिल संगमम’ के दूसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। बयान के मुताबिक, मोदी यहां से कन्याकुमारी से बनारस के लिए ‘काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उसमें कहा गया है कि 17 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले ‘काशी तमिल संगमम’ के दूसरे संस्करण के दौरान तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के 1,400 लोग वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की यात्रा करेंगे।

End of Feed