G7 Summit 2025: जी7 समिट में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, कनाडा के पीएम ने फोन कर दिया न्योता

G7 Summit 2025: साल 2025 का G7 शिखर सम्मेलन, 15-17 जून, 2025 को कनाडा के कनानसकीस, अल्बर्टा में आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी इस समिट में शामिल होने के लिए कनाडा जाएंगे, जहां वो कनाडाई पीएम से भी मुलाकात करेंगे।

G7 Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 में शामिल होने के लिए कनाडा का दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी को खुद कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का फोन आया था। इस कॉल के दौरान कनाडा के पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी7 का न्योता दिया।

pm modi

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

पीएम मोदी जाएंगे कनाडा

पीएम मोदी ने इस बातचीत की जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा- "कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से फोन पर बात करके खुशी हुई। हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। लोगों के बीच गहरे संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर नए जोश के साथ मिलकर काम करेंगे। शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है।"

End of Feed