ओडिशा और बंगाल के दौरे पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू के जन्मदिन पर देंगे 47,600 करोड़ की सौगात; किसानों को मिलेगी PM-Kisan की किस्त

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। ओडिशा में राष्ट्रपति मुर्मू के जन्मदिन और माझी सरकार के 2 साल पूरे होने पर 47,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे, वहीं बंगाल में पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी करेंगे।

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, शनिवार से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बेहद खास दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान जहां ओडिशा में देश के दो सर्वोच्च पदों पर आसीन लोगों का एक साथ एक मंच पर आना राज्य के लिए एक दुर्लभ और ऐतिहासिक क्षण होगा, वहीं पश्चिम बंगाल को भी हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों और कृषि योजनाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

Pm Modi Visit Odisha west bengal

ओडिशा में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री साझा करेंगे मंच (फाइल फोटो | Rashtrapati Bhavan Official Site)

राष्ट्रपति मुर्मू का 68वां जन्मदिन और 'विकास रा धारा, ओडिशा सारा'

ओडिशा का यह दौरा बेहद खास है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी मयूरभंज जिले के पहाड़पुर गांव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 68वें जन्मदिन के अवसर पर उनके साथ शामिल होंगे। दोनों शीर्ष नेता पहाड़पुर गांव का दौरा करेंगे और वहां के पवित्र धार्मिक स्थलों 'संथाली जाहेरा' और 'हो जाहेरा' में प्रार्थना करेंगे। इसके अलावा वे स्किल सेंटर और पहाड़पुर स्कूल भी जाएंगे, जो जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे प्रयासों को रेखांकित करता है। इसके बाद, वे मयूरभंज के रायरंगपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जो ओडिशा की मोहन चरण माझी सरकार के सफल 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की थीम 'विकास रा धारा, ओडिशा सारा' रखी गई है।

End of Feed