ISS से शुभांशु के लौटने पर PM मोदी का ट्वीट, बोले-गगनयान मिशन में मील का पत्थर है उनकी वापसी

X पर अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से वापस लौटने पर मैं देशवासियों की तरफ से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं। आईएसएस जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्षयात्री ने अपने समर्पण, साहस और उत्साह से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान की यात्रा की दिशा में एक और मील का पत्थर है।'

Shubhanshu Shukla News : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह देशवासियों की तरफ से उनका स्वागत करते हैं। X पर अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से वापस लौटने पर मैं देशवासियों की तरफ से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं। आईएसएस जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्षयात्री ने अपने समर्पण, साहस और उत्साह से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान की यात्रा की दिशा में एक और मील का पत्थर है।'

PM Shubhanshu

आईएसएस से धरती पर लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला। तस्वीर-ANI

सैन डिएगो के समंदर में हुआ स्प्लैशडाउन

शुभांशु की बुधवार करीब तीन बजे ISS से सकुशल वापसी हो गई। करीब 23 घंटे की यात्रा के बाद उनका अंतरिक्षयान कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के समंदर में स्प्लैशडाउन किया। शुक्ला के साथ एक्सिओम-4 मिशन की कमांडर पैगी व्हिट्सन, मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू भी लौटे हैं।

End of Feed