Video: मेट्रो में फिर दिखा PM मोदी का सहज अंदाज, बच्चों से की बातचीत; पहले भी इतनी बार कर चुके हैं सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली मेट्रो से यात्रा की। इस दौरान वे मेट्रो में मौजूद बच्चों से बात करते नजर आए। उनकी इस मेट्रो यात्रा का एक वीडियो सामने आया है। उनका ये सफर तब हुआ जब वे श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

दिल्ली मेट्रो की सवारी पीएम मोदी को खूब भाती है। जब भी कोई ऐसा मौका आए तो वह इसकी सवारी करने और यात्रियों से मिलने जुलने से नहीं चूकते हैं। आज फिर कुछ ऐसा ही हुआ। आज फिर से दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में आयोजित शताब्दी समारोह में जाने के लिए पीएम मोदी ने सड़क मार्ग छोड़कर मेट्रो की सवारी चुनी। शनिवार को दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए पीएम मोदी बच्चों और युवाओं के बीच नजर आए। इस दौरान पीएम उन्होंने बच्चों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और कुछ पल उनके साथ सहज अंदाज में बिताए।

pm modi in metro delhi

पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर। (फोटो- pti)

खास बात यह है कि मेट्रो से पीएम मोदी का यह जुड़ाव नया नहीं है। प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह कई मौकों पर दिल्ली मेट्रो की सवारी कर चुके हैं और इस दौरान आम यात्रियों, छात्रों और विदेशी मेहमानों के साथ सफर का अनुभव भी साझा किया है।

End of Feed