22 जून को अमेरिका दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, जो बाइडन करेंगे डिनर की मेजबानी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 10, 2023, 07:44 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करेंगे।

PM Modi To Visit US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। यहां राष्ट्रपति जो बाइडन उनके सम्मान में रात्रिभोज आयोजित करेंगे। व्हाइट हाउस ने आज ये जानकारी दी। व्हाइट हाउस के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करेंगे। इसमें 22 जून, 2023 को राजकीय रात्रिभोज भी शामिल होगा।

PM Modi

अमेरिका दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

क्वाड सहित कई मुद्दों पर होगी बात

End of Feed