पीएम मोदी तीसरी बार फिर करेंगे दक्षिणी राज्यों का दौरा, महाराष्ट्र भी जाएंगे, देंगे कई सौगातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2024, 06:06 AM IST

तीन राज्यों के उनके एकदिवसीय दौरे की शुरुआत महाराष्ट्र के सोलापुर से होगी जहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान महाराष्‍ट्र में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की आठ अमृत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महीने में तीसरी बार दक्षिणी राज्यों का दौरा करेंगे और अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले महाराष्ट्र भी जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वह हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास के साथ ही कई कार्यक्रमों की शुरुआत भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी 19 जनवरी को महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगे।

PM Modi

पीएम मोदी तीन राज्यों में जाएंगे

सोलापुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

बयान में कहा गया है कि वह सुबह लगभग 10:45 बजे महाराष्ट्र के सोलापुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, इसके बाद दोपहर लगभग 2:45 बजे कर्नाटक के बेंगलुरु में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर का उद्घाटन करेंगे तथा बोइंग सुकन्या कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसमें कहा गया है कि शाम लगभग छह बजे प्रधानमंत्री तमिलनाडु के चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। तीन राज्यों के उनके एकदिवसीय दौरे की शुरुआत महाराष्ट्र के सोलापुर से होगी जहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान महाराष्‍ट्र में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की आठ अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन) परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

End of Feed