आज से 4 राज्यों में PM मोदी का तूफानी दौरा, विकास योजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा भी करेंगे

पीएम गुरुवार को‘सिक्किम ऐट 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’कार्यक्रम से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे और सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा उनका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे।पश्चिम बंगाल में वह अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में नगर गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

PM Modi 4 state visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को चार राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अपनी इस तूफानी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इन राज्यों में विकास की कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वह कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। पीएम के इस दौरे की शुरुआत सिक्किम से होगी। उत्तर प्रदेश में वह 2,120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले, चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन से कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन खंड का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi

चार राज्यों में विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे पीएम।

सबसे पहले सिक्किम जाएंगे पीएम

पीएम गुरुवार को‘सिक्किम ऐट 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’कार्यक्रम से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे और सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा उनका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे।पश्चिम बंगाल में वह अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में नगर गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखेंगे और शाम को बिहार में पटना हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।

End of Feed