इस साल PM मोदी का जन्मदिन होगा स्पेशल, ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का करेंगे शुभारंभ ; पढ़ें क्या है योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर 2025 को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत करेंगे। इस पहल का मकसद महिलाओं और बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, जागरूकता और गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करना है। इसके तहत देशभर में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे और सभी आंगनवाड़ियों में पोषण माह मनाया जाएगा। साथ ही, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा भी चलाया जाएगा।

Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस बार बेहद खास होने वाला है। 17 सितंबर यानी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसका मकसद पूरे देश में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।

pm modi news (3)

पीएम मोदी 17 सितंबर को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करेंगे। (फोटो सोर्स: PTI)

क्या है इस अभियान का उद्देश्य?

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य पूरे भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना, बेहतर पहुंच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता सुनिश्चित करना है।"

End of Feed