PM Modi गुजरात में 77,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi in Gujarat: 26 मई को प्रधानमंत्री करीब 11 बजे गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 की शुरुआत करेंगे।

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से शुरू हो रहे गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राज्य में 77,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार, मोदी सोमवार को लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी भी दिखाएंगे।इसके बाद वह भुज जाएंगे और 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वह दोनों स्थानों पर सभाओं को संबोधित करेंगे।

PM Modi

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

दाहोद संयंत्र में घरेलू उद्देश्यों और निर्यात के लिए 9000 एचपी के इलेक्ट्रिक इंजनों का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी संयंत्र से निर्मित पहले इलेक्ट्रिक इंजन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।ये इंजन भारतीय रेल की माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे। ये इंजन पुनर्योजी ब्रेकिंग प्रणाली से लैस होंगे और इन्हें ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए तैयार किया जा रहा है जिससे पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान मिलेगा।

End of Feed