Under River Tunnel Inauguration: पीएम मोदी 6 मार्च को कोलकाता मेट्रो की पहली अंडर-रिवर टनल का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि पीएम मोदी ने बीते दो दिनों में बंगाल को कई विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हालांकि कोलकाता मेट्रो पर काम 1970 के दशक में शुरू हुआ था, लेकिन मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में हुई प्रगति उससे पहले के 40 वर्षों की तुलना में कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री का ध्यान बुनियादी ढांचा तैयार करने और देश के लिए नींव तैयार करने पर है, जो 2047 तक एक विकसित राष्ट्र होगा। कोलकाता मेट्रो का काम कई चरणों में आगे बढ़ा। मौजूदा चरण में शहर के ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के लिए नदी के नीचे सुरंग बनाई गई है।
पीएम मोदी कोलकाता मेट्रो की पहली अंडर-रिवर टनल का करेंगे उद्घाटन।
जानकारी के अनुसार, नदी के नीचे मेट्रो के शुरू हो जाने से ईस्ट-वेस्ट मेट्रो हावड़ा मैदान से हुगली नदी में बने टनल के जरिए साल्ट लेक सेक्टर पांच आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसकी कुल लंबाई लगभग 16.5 किलोमीटर है। इसमें से 10.8 किलोमीटर जमीन के अंदर से गुजरेगा। शेष 5.75 किलोमीटर का प्रोजेक्ट जमीन के ऊपर तैयार किया गया है।
