तिरुचिरापल्ली से 2 अमृत भारत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों को आज हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी,विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम मोदी तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस, दो एक्सप्रेस रेलगाड़ियों, एक पैसेंजर ट्रेन एवं केरल के एर्णाकुलम से एक और यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई ट्रेन सेवाएं सामूहिक रूप से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड के लाखों यात्रियों को लाभ पहुंचाएंगी।

Narendra Modi Kerala Visis: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा वह तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस, दो एक्सप्रेस रेलगाड़ियों, एक पैसेंजर ट्रेन एवं केरल के एर्णाकुलम से एक और यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई ट्रेन सेवाएं सामूहिक रूप से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड के लाखों यात्रियों को लाभ पहुंचाएंगी। इस अवसर पर केरल में तीन पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन भी किया जाएगा और शोरनूर-निलांबुर रेलवे लाइन विद्युतीकरण परियोजना राष्ट्र को समर्पित की जाएगी।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

एक रैली को भी संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

वह तमिलनाडु की अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक रैली को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा से पहले 'एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'राज्य भर में राजग की बढ़ती लोकप्रियता से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) परेशान है। तमिलनाडु के लोगों ने द्रमुक के कुशासन और अधूरे वादों को देखा है। यही कारण है कि वे राजग के आशा और प्रगति के एजेंडे से जुड़ रहे हैं।’

End of Feed