नॉर्थ ईस्ट को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 29, 2023, 03:07 PM IST

इसके शुरू होने से गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच ट्रेन यात्रा की अवधि काफी कम हो जाएगी। इन दो गंतव्यों के बीच अभी सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटे की बचत होगी।

Northeast 1st Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को सोमवार को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने स्क्रीन पर प्रतीकात्मक रूप से हरी झंडी दिखा कर गुवाहाटी स्टेशन से ट्रेन रवाना की, जहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी मौजूद थे।

Vande Bharat Train

गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्वोत्तर में पर्यटन, शिक्षा, व्यापार एवं रोजगार को बढ़ावा देगी। गुवाहाटी एवं न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) के बीच चलाई गई अर्द्ध उच्च गति की यह ट्रेन असम एवं पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क सेवा को मजबूत करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले नौ साल में रेलवे नेटवर्क से जुड़े सभी राज्यों के साथ पूर्वोत्तर भारत ने ढांचागत विकास देखा है।

End of Feed