MV Ganga Vilas : दुनिया की संबसे लंबी यात्रा पर काशी से निकलेगा रिवर क्रूज, हैरान कर देगा एक दिन का किराया

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 9, 2023, 04:08 PM IST

MV Ganga Vilas : इस क्रूज जहाज पर एक भव्य रेस्तरां, स्पा और सनडेक भी है। मेन डेक पर इसके 40 सीटों वाले रेस्तरां में कॉन्टिनेंटल और भारतीय व्यंजनों के साथ कुछ बुफे काउंटर हैं। अधिकारियों के अनुसार, ऊपरी डेक की आउटडोर सिटिंग में रियल टीक स्टीमर चेयर्स और कॉफी टेबल के साथ एक बार शामिल है।

Ganga Cruise : दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज सफर की तैयारी भारत से होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को 3,200 किलोमीटर की यात्रा पर निकलने वाले क्रूज 'गंगा विलास' को हरी झंडी दिखाकर रवाना होंगे। यह क्रूज वाराणसी से बांग्लादेश होते हुए डिब्रूगढ़ पहुंचेगा। क्रूज 'एमवी गंगा विलास' भारत और बंग्लादेश में 27 नदियों से होते हुए नेशनल पार्क्स, वर्ल्ड हेरिटज स्थलों सहित 50 पर्यटन स्थलों से गुजरेगा। सरकार की ओर से जारी रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक यह क्रूज डिब्रूगढ़ पहुंचने से पहले पटना, साहिबगंज, कोलकाता, ढाका और गुवाहाटी से गुजरेगा। इस रिवर क्रूज एक मार्च को डिब्रूगढ़ पहुंचने की उम्मीद है।

ganga vilas cruise

13 जनवरी को पीएम मोदी वाराणसी से इस क्रूज को रवाना करेंगे।

13 जनवरी को काशी से रवाना होगा क्रूज

केंद्रीय मंत्री सर्वांनद सोनोवाल ने इस क्रूज के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह भारत में रिवर क्रूज पर्यटन के क्षेत्र में एक नया द्वार खोलेगा। 'एमवी गंगा विलास' में तीन डेक, 36 यात्रियों की क्षमता वाले18 सूईट हैं। इस क्रूज में कई सारी लग्जरी सुविधाएं हैं। इस क्रूज पर पर्यटक 10 जनवरी को सवार होंगे और 13 जनवरी से काशी से रवाना होने से पहले उन्हें स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

End of Feed