आज NITI आयोग की अहम बैठक, विकसित भारत @2047 की दिशा होगी तय, किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासक, केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री के ‘टीम इंडिया’ के विजन के अनुरूप यह बैठक केंद्र और राज्यों के बीच सहयोगात्मक संघवाद को और मजबूत करने का मंच बनेगी।

NITI Aayog Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 जून को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए आयोजित होने वाली इस बैठक का मुख्य विषय ‘विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास’ रखा गया है। बैठक में देश के सभी वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचाने और मानव विकास के विभिन्न आयामों को मजबूत करने की रणनीति पर व्यापक चर्चा होगी।

NITI Aayog Meeting

रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता पर रहेगा विशेष फोकस (फाइल फोटो)

कौन-कौन होगा बैठक में शामिल?

बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासक, केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री के ‘टीम इंडिया’ के विजन के अनुरूप यह बैठक केंद्र और राज्यों के बीच सहयोगात्मक संघवाद को और मजबूत करने का मंच बनेगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में समावेशी मानव विकास रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। यह रूपरेखा चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है—मौलिक मानव पूंजी और भविष्य के लिए तैयार कौशल, उत्पादक रोजगार और उद्यमिता, स्वास्थ्य एवं पोषण तथा सभी के लिए समानता और गरिमा। इन विषयों के माध्यम से देश के हर नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाने की दिशा में ठोस कदमों पर चर्चा की जाएगी।

End of Feed