राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: 11 दिनों में पीएम मोदी ने किया इन मंदिरों का दौरा, कर रहे सख्त नियमों का पालन

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 21, 2024, 12:35 PM IST

रामायण से जुड़े तमिलनाडु के मंदिरों का उनका दौरा सोमवार 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले हो रहा है।

PM Modi Temple Visit : 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। प्रधानमंत्री मोदी सहित करीब 700 विशिष्ट मेहमान इस खास मौके पर अयोध्या पहुंचेंगे। इससे पहले पीएम मोदी विशेष अनुष्ठान के तहत सख्त जीवनचर्चा का पालन कर रहे हैं। साथ ही लगातार कई मंदिरों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह खास तौर पर दक्षिण भारत के मंदिरों में पहुंच रहे हैं। रामायण से जुड़े तमिलनाडु के मंदिरों का उनका दौरा सोमवार 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले हो रहा है। आपको बता रहे हैं कि वह अब तक किन-किन मंदिरों पर पहुंचे और शुरुआत कहां से की थी।

PM Modi Ram mandir

पीएम मोदी पहुंचे मंदिर

कई मंदिरों का दौरा

10 दिन पहले पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि वह यम नियम का पालन करेंगे, जिसका पवित्र अवसरों से 11 दिन पहले पालन करना आवश्यक है। पीएम मोदी ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा था, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए केवल 11 दिन बचे हैं। मैं आज से 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान प्रारंभ कर रहा हूं। इसके बाद से ही पीएम मोदी ने कई मंदिरों का दौरा शुरू किया था। सबसे पहले वह महाराष्ट्र के नासिक पहुंचे और कालाराम मंदिर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का भी संदेश दिया।

End of Feed