'बिहार के लोग सावधान! जननायक पद की हो रही चोरी', कर्पूरी ठाकुर का जिक्र करते हुए PM मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने युवाओं पर केंद्रित लगभग 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। योजना के तहत 1000 सरकारी आईटीआई को हब-एंड-स्पोक मॉडल में अपग्रेड किया जाएगा। योजना का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले हमारी सरकार ने आईटीआई छात्रों के लिए बड़े पैमाने पर दीक्षांत समारोहों की एक नई परंपरा शुरू की थी। आज हम सभी इस परंपरा में एक और मील का पत्थर देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं पर केंद्रित लगभग 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। योजना के तहत 1000 सरकारी आईटीआई को हब-एंड-स्पोक मॉडल में अपग्रेड किया जाएगा।

modi rahul gandhi

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना।(फोटो सोर्स: PTI)

योजना का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने बिहार के विकास की चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस दीक्षांत समारोह में बिहार को एक नई स्किल्ड यूनिवर्सिटी मिली है। नीतीश जी की सरकार ने इस यूनिवर्सिटी का नाम भारत रत्न और जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा है।

End of Feed