किसानों के नाम पर वोट की राजनीति करने वालों ने बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया, पीएम मोदी ने शरद पवार पर साधा निशाना

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 26, 2023, 06:13 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि परोक्ष रूप से शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के नाम पर वोट की राजनीति करने वालों ने आपको बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां साई बाबा के आशीर्वाद से 7,500 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। महाराष्ट्र को 5 दशकों जिस निलवंडे बांध का इंतजार था आज वे काम भी पूरा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मंदिर से जुड़ी जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ है, उनका शिलान्यास करने का अवसर भी मुझे ही मिला था। दर्शन कतार परिसर के पूरा होने से देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बहुत आसानी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था। हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की, जिसकी मदद से देश भर के करोड़ों छोटे किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। महाराष्ट्र के छोटे किसानों के बैंक खातों में भी सीधे 26 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए हैं।

PM Narendra Modi, Sharad Pawar, politics on farmers

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में एनसीपी नेता शरद पवार पर निशाना साधा।

महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता काफी समय तक केंद्र सरकार में कृषि मंत्री रहे हैं लेकिन उन्होंने 7 साल के अपने कार्यकाल में देश भर के किसानों से MSP पर सिर्फ साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये का अनाज खरीदा। जबकि हमारी सरकार 7 वर्षों में MSP के रूप में साढ़े 13 लाख करोड़ रुपये किसानों को दे चुकी है। किसानों के नाम पर वोट की राजनीति करने वालों ने आपको बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया है। गौर हो कि एनसीपी नेता शरद पवार लंबे समय तक केंद्र में कृषि मंत्री रह चुके हैं।

End of Feed