नासिक के कालाराम मंदिर में PM Modi ने लगाया 'पोछा', देश के हर मंदिर में किया सफाई अभियान का आह्वान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 02:55 PM IST

PM Narendra Modi: मंदिर में झाडू-पोंछा करते हुए पीएम मोदी का वीडियो भी सामने आया। कालाराम मंदिर में दर्शन करने के बाद पीएम मोदी ने परिसर में सफाई की, उन्होंने 22 जनवरी को देश के सभी मंदिरों में सफाई अभियान का आह्वान किया।

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नासिक के कालाराम मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर की सफाई की। मंदिर में झाडू-पोंछा करते हुए पीएम मोदी का वीडियो भी सामने आया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर देश के सभी मंदिरों और तीर्थ क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने का आह्वान किया।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चलाया सफाई अभियान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कालाराम मंदिर में दर्शन करने का और मंदिर परिसर में सफाई करने का सौभाग्य मिला है। मैं देशवासियों से फिर अपना आग्रह दोहराउंगा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर के निमित्त, देश के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं, अपना श्रमदान करें।

End of Feed