'राजनीतिक कृत्य निर्णायक रूप से अस्वीकार...', बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव खारिज होने पर PM मोदी ने लिखा पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव लाने को लेकर रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि यह प्रस्ताव निजी स्वार्थ से प्रेरित था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव लाने को लेकर रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि यह प्रस्ताव निजी स्वार्थ से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि "वंशवादी मानसिकता" से ग्रस्त कुछ लोग लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपने संकीर्ण दायरे में सीमित रखना चाहते हैं।

OM Birla PM Modi

पीएम मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने यह टिप्पणी बिरला को लिखे एक पत्र में की। कुछ दिन पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष द्वारा बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद से हटाने के लिए लाया गया प्रस्ताव गिर गया था। पत्र के लिए आभार जताते हुए बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा भारत की संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के नियमों, प्रक्रियाओं और परंपराओं में अटूट विश्वास रखा है।

End of Feed