पीएम मोदी के केरल दौरे से पहले सुरक्षा डिटेल लीक, केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 24, 2023, 07:23 AM IST

बीजेपी ने पीएम मोदी के राज्य के दौरे से कुछ दिनों पहले कथित लीक को लेकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से स्पष्टीकरण मांगा है।

PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री मोदी के केरल दौरे को लेकर गहमागहमी तेज है। उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी बीच केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केरल यात्रा से कुछ दिन पहले उनकी सुरक्षा व्यवस्था का विवरण मीडिया में लीक हो गया। उन्होंने लेफ्ट सरकार पर इस मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

PM Modi Kerala Visits

प्रधानमंत्री मोदी का केरल दौरा

हाल ही में एडीजीपी (इंटेलिजेंस) की एक 49 पेज की रिपोर्ट में ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों के नाम, उनकी भूमिका और प्रधानमंत्री के विस्तृत कार्यक्रम चार्ट का विवरण मलयालम मीडिया पर प्रसारित किया गया था, जिसमें भाजपा ने दावा किया था कि यह केरल पुलिस की ओर से एक गंभीर गलती है।

End of Feed