'नक्सल हिंसा का सबसे बड़ा शिकार बने आदिवासी, पिछली सरकारें मूकदर्शक बनी रहीं', पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आदिवासियों को नक्सलियों द्वारा मतदान के अधिकार से वंचित किया गया था, लेकिन इसके बावजूद पिछली सरकारें इस पर केवल मूकदर्शक बनी रहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आदिवासी समुदायों ने नक्सल हिंसा का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ा है, और उन्होंने पिछली सरकारों पर आदिवासियों को उनके हाल पर छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया। बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे 'जनजाति गौरव दिवस' के मौके पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह बात कही।

PM Modi

पीएम मोदी

जनजातीय गौरव दिवस

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत नक्सलवाद-माओवाद से मुक्त हो चुका है और हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित आदिवासी समुदाय अब देश को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की दो उपलब्धियों की चर्चा हर जगह हो रही है। उन्होंने कहा, पहली उपलब्धि देश के लगभग 5 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकालना है। और दूसरी उपलब्धि देश को नक्सलवाद...माओवादी आतंक से मुक्त करना है। उन्होंने आगे कहा कि नक्सली हिंसा ने आदिवासी समुदायों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है।

End of Feed