अपनी फ्रांस यात्रा से पहले पीएम मोदी बोले-मैक्रों से वार्ता को उत्सुक, रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 6, 2023, 05:46 PM IST

PM Modi France Visit : बयान में कहा गया कि बोन ने प्रधानमंत्री की आगामी फ्रांस यात्रा के संदर्भ में द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति के बारे में मोदी को जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को पेरिस में होने वाली बैस्टिल डे परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

PM Modi France Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह दो दिवसीय पेरिस दौरे के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से वार्ता करने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह वार्ता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री ने यह बात फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन से मुलाकात के बाद कही। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर जारी एक बयान में इस मुलाकात की जानकारी दी गई।

india france

14 जुलाई को फ्रांस में होंगे प्रधानमंत्री मोदी।

विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति के बारे में दी जानकारी

बयान में कहा गया कि बोन ने प्रधानमंत्री की आगामी फ्रांस यात्रा के संदर्भ में द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति के बारे में मोदी को जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को पेरिस में होने वाली बैस्टिल डे परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भी अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ भाग लेगी।

End of Feed