PM मोदी इस बार भी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली, बोले- 'ये परंपरा जारी रहेगी'

PM Modi Diwali 2026: प्रधानमंत्री मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर साल दिवाली पर देश के किसी न किसी बॉर्डर या सैन्य ठिकाने पर जवानों के बीच पहुंचते हैं। कभी वो सियाचिन की बर्फीली चोटियों पर जवानों के साथ दीये जलाते हैं, तो कभी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड या राजस्थान के बॉर्डर पर जवानों के साथ मिठाई बांटते हैं।

PM Modi Diwali 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए एक बार फिर अपनी खास परंपरा को दोहराने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी वो दिवाली जवानों के बीच ही मनाएंगे। उन्होंने कहा, "आपकी तरह मैं भी दिवाली बड़े उत्साह से मनाता हूं, और जैसा आप जानते हैं, इस समय को हमारे जवानों के बीच बिताना मेरी नियमित परंपरा बन गई है, जिसे मैं इस साल भी जारी रखूंगा।"

pm modi (3)

प्रधानमंत्री मोदी (फोटो साभार- ANI/AI)

जवानों के साथ दिवाली मनाने का ऐलान

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर साल दिवाली पर देश के किसी न किसी बॉर्डर या सैन्य ठिकाने पर जवानों के बीच पहुंचते हैं। कभी वो सियाचिन की बर्फीली चोटियों पर जवानों के साथ दीये जलाते हैं, तो कभी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड या राजस्थान के बॉर्डर पर जवानों के साथ मिठाई बांटते हैं। इस परंपरा के जरिए पीएम मोदी जवानों का हौसला बढ़ाते हैं और उन्हें ये एहसास दिलाते हैं कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद से ही इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि इस बार वो किस बॉर्डर पर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी सुरक्षा बलों में इसको लेकर खास उत्साह है।

End of Feed