'किसान हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता...', केंद्र सरकार ने रबी सीजन के लिए दी भारी फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने रबी सीजन के लिए उर्वरक सब्सिडी को हरी झंडी दे दी है, जिससे किसानों को किफायती दामों पर खाद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रबी 2026-27 सीजन के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक (P&K) उर्वरकों पर 'न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी' (NBS) दरों को मंजूरी दी। सरकार ने 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक की छह महीने की अवधि के लिए 62,370.02 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। यह आवंटन, रबी 2025-26 सीजन के लिए तय किए गए 37,952.29 करोड़ रुपये के बजट से 24,417.73 करोड़ रुपये अधिक है।

indian farmer

केंद्र सरकार ने रबी सीजन के लिए दी भारी फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी

इस मंजूरी का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उर्वरकों और अन्य इनपुट की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, किसानों को डाई-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) और NPKS ग्रेड सहित जरूरी उर्वरक सब्सिडी वाली किफायती दरों पर मिलते रहें।

End of Feed