'टाई पहनकर घूमने वालों से ज्यादा हुनर वालों की होगी कद्र', 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी

5th National Kaushal Deekshant Samaroh: 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने आज अपने जीवन का एक अहम पड़ाव पार किया है। अब राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से सीधे जुड़ने वाले हैं और आज का दिवस मेरे लिए बड़ा महत्वपूर्ण है।

5th National Kaushal Deekshant Samaroh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत में कौशल व्यवस्था की तबाही का इतिहास बताया और कहा कि अब वक्त बदल रहा है। अब कागजी सर्टिफिकेट वालों से ज्यादा हुनर वालों की कद्र होगी। पीएम मोदी ने कहा, “भारत में कौशल व्यवस्था की तबाही में एक और बात का दोष रहा। जब हमारे देश में आक्रांता आए, हमारा देश स्वर्णिम युग लेकर के दुनिया के लिए आकर्षण का भी केंद्र था, ईर्ष्या का भी केंद्र था। और भारत में जब आए उन्होंने क्या किया? सबसे पहली चोट उन्होंने हुनर पर की। आपमें भी बहुत बच्चों ने इतिहास में पढ़ा होगा। हमारे ऐसे जो कारीगर हुआ करते थे कोई चीज बना लें और वो चीज सबसे ज्यादा अच्छी बने तो उस बनाने वाले के अंगूठे काट दिए जाते थे। क्यों? उन आतताइयों को पता था कि हुनर ही है। यह इसके हाथों में जो कौशल है, वही भारत को महान और समृद्ध बना रहा है। और इसलिए उसकी शक्ति नष्ट करनी है तो उसके अंगूठे काट दो।”

PM Modi (5)

पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो साभार- TNN)

पीएम मोदी ने 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

पीएम मोदी ने इसके आगे कहा, "आज अपने जीवन का एक अहम पड़ाव पार किया है। अब राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से सीधे जुड़ने वाले हैं और आज का दिवस मेरे लिए बड़ा महत्वपूर्ण है। मैं आज सुबह दिल्ली से निकला, बंगाल गया और आज के दिन का मेरा पहला कार्यक्रम आईआईटी में था। 75 साल हुए आईआईटी को। देश का पहला आईआईटी खड़गपुर बना था। उसके 75 साल का समारोह था और जिस ऊर्जा के साथ, जिस सपनों को लेकर, जिस आशा और अरमान को लेकर के मैं आईआईटी के बच्चों के पास गया था, उतने ही उमंग उत्साह के साथ मैं आईटीआई के बच्चों के पास आया हूं। चाहे आईआईटी हो या आईटीआई हो, मेरे लिए तो यही मेरे देश की अमानत है। यही मेरे देश का सामर्थ्य है। और यही मेरे देश का भविष्य है।"

End of Feed