इजरायल-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद 3.75 लाख से ज्यादा भारतीय स्वदेश लौटे : PM Modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर आज संसद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे इस युद्ध से हमारे देश पर असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद 3.75 लाख से ज्यादा सुरक्षित भारतीय स्वदेश लौटे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार 23 मार्च को पश्चिमी एशिया के हालात पर संसद में अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने संसद में अपने संबोधन के दौरान बताया कि जब से युद्ध शुरू हुआ है, तब से 3 लाख, 75 हजार से ज्यादा भारतीय सुरक्षित वापस स्वदेश लौटे हैं। पीएम मोदी ने बताया कि अब तक करीब 100 भारतीय ईरान से सुरक्षित लौटे हैं, जिनमें से 700 से ज्यादा मेडिकल छात्र हैं।

PM Modi on iran war

युद्ध शुरू होने के बाद पौने चार लाख से ज्यादा भारतीय सुरक्षित घर लौटे

पीएम मोदी ने अपने संबधन ने बताया कि युद्ध के हालात के बीच CBSE ने खाड़ी देशों में मौजूद स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा कक्षा की परीक्षाएं कैंसिल कर दी हैं। उन्होंने आगे कहा कि छात्रों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के बदस्तूर जारी रहे, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

End of Feed