किसकी सरकार ने PoK पर पाकिस्तान को कब्जा करने दिया? कांग्रेस के सवाल पर पीएम मोदी का जवाब

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया, साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने के लिए नहीं कहा। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान पूरी दुनिया का समर्थन मिला, लेकिन जवानों के पराक्रम को मुख्य विपक्षी दल का समर्थन नहीं मिला।

ऑपरेशन सिंदुर पर संसद में चर्चा के दौरान कांग्रेस के साथ-साथ पूरे विपक्ष की ओर से एक सवाल बार-बार पूछा जा रहा था कि सरकार ने इस ऑपरेशन के दौरान पीओके क्यों वापस नहीं लिया? विपक्ष के इस सवाल का जवाब अब पीएम मोदी ने लोकसभा में दे दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि जो ये सवाल पूछ रहे हैं, वो पहले ये बताएं कि पीओके पाकिस्तान के पास गया कैसे, किसने पीओके पर पाकिस्तान को कब्जा करने दिया।

End of Feed