'कांग्रेस ने देश का भरोसा खो दिया', असम में पीएम मोदी बोले- काजीरंगा में मन रहा मुंबई की जीत का जश्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास किया और कांग्रेस पर हमला करते हुए बीजेपी को लोगों की पहली पसंद बताया। उन्होंने कहा कि बीते एक-डेढ़ वर्षों में बीजेपी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल में ही बिहार में चुनाव हुए, वहां 20 वर्ष के बाद भी जनता ने बीजेपी को रिकॉर्ड वोट दिए हैं। रिकॉर्ड सीटें जीताई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार को राज्य को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। वहीं, उन्होने कालियाबोर में 6,957 करोड़ रुपये के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास किया और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

Untitled design (45)

पीएम मोदी ने असम की जनता को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: BJP X handle)

बीजेपी लोगों की पहली पसंद: प्रधानमंत्री

इसके अलावा उन्होंने असम की जनता को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज बीजेपी लोगों की पहली पसंद बन गई है। बीते एक-डेढ़ वर्षों में बीजेपी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल में ही बिहार में चुनाव हुए, वहां 20 वर्ष के बाद भी जनता ने बीजेपी को रिकॉर्ड वोट दिए हैं। रिकॉर्ड सीटें जीताई है।

End of Feed