शिबू सोरेन को श्रद्धाजंलि देने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू भी पहुंचीं

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। पीएम मोदी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए सर गंगा राम अस्पताल भी गए। वहाां उन्होंने शिबू सोरेन के बेटे और वर्तमान झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर अपनी संवेदना प्रकट की। पीएम मोदी के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु भी अस्पताल पहुंची और शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कीं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से गुर्दे की गंभीर समस्या से पीड़ित थे। पिछले एक महीने से वे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उपचाराधीन थे।

pm modi (8)

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी (फोटो- @BJP)

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे, जो लोगों के प्रति अटूट समर्पण के कारण जननेता बने। वे विशेष रूप से जनजातीय समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध थे। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।”

End of Feed