रजत शर्मा फिर चुने गए NBDA अध्यक्ष, पीएम मोदी ने पत्र लिखकर दी बधाई

न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) ने 19 सितंबर, 2025 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में रजत शर्मा को 2025-2026 के कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष चुना है। पीएम मोदी ने पत्र लिखकर रजत शर्मा को बधाई दी है।

PM Modi Praises Rajat Sharma: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टीवी के चेयरमैन और प्रधान संपादक रजत शर्मा को न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) का दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। रजत शर्मा को लिखे एक पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने पत्रकारिता में उनके दशकों लंबे योगदान की सराहना की और ऐसे समय में उनके नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया जब मीडिया परिदृश्य तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

Rajat sharma

NBDA अध्यक्ष चुने गए रजत शर्मा (Photo: Facebook)

प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर दी बधाई

प्रधानमंत्री ने लिखा, एसोसिएशन को पत्रकारिता में आपके दशकों लंबे अनुभव, विभिन्न विषयों की आपकी गहरी समझ और आपकी विश्वसनीयता का लाभ मिलेगा। आधुनिक बदलाव के दौर से गुजर रहे मीडिया और डिजिटल जगत में आपका मार्गदर्शन विशेष रूप से प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि रजत शर्मा के नेतृत्व में एनबीडीए पत्रकारिता के मानकों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और समाज व राष्ट्र के हित में एक सार्थक भूमिका निभाता रहेगा। एक बार फिर मैं आपको इस नए कार्यकाल और आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

End of Feed