'काशी गए, नॉन वेज छोड़ने का प्रण लिया...', जब PM मोदी ने संसद में सुनाई उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की प्रेरणादायक कहानी

Parliament Winter Session: प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के जीवन के बारे में बात करते हुए कहा कि वे एक सामान्य किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया है। राजनीति उनकी मुख्य धारा नहीं थी, बल्कि समाज सेवा उनका मूल उद्देश्य रहा है। युवा काल से लेकर अब तक उन्होंने समाज के लिए लगातार काम किया है और यह बात उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो समाज सेवा की भावना रखते हैं।

Parliament Winter Session: सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत काफी गरिमामय माहौल में हुई। सदन में नए उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति बने सी.पी. राधाकृष्णन का स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनका अभिवादन किया, उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया। उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद यह उनका पहला अवसर था जब उन्होंने राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता की।

pm modi radhakrishnan (1)

पीएम मोदी ने संसद में उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की जमकर प्रशांसा की।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शीतकालीन सत्र की शुरुआत हम सबके लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि नए सभापति का स्वागत करना और उनके मार्गदर्शन में देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना संसद के लिए बहुत अहम अवसर है। उन्होंने सदन की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सदस्य उच्च सदन की गरिमा बनाए रखेंगे और सभापति की मर्यादा का भी पूरा ध्यान रखेंगे।

End of Feed