केरल के गुरुवायूर मंदिर पहुंचे PM मोदी, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष अनुष्ठान पर हैं प्रधानमंत्री

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2024, 09:35 AM IST

Guruvayur Temple: सबसे पहले वह महाराष्ट्र के पंचवटी गए। भगवान राम, अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ यहीं पर वनवास काट रहे थे और यहीं रावण माता सीता का अपहरण कर उन्हें अपने साथ ले गया।

Guruvayur Temple : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह केरल गुरुवायूर मंदिर पहुंचे। पीएम ने यहां मंदिर के दर्शन किए और पूजा-पाठ की। पीएम मोदी केरल और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। मंगलवार को पीएम आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी स्थित वीरभद्र मंदिर पहुंचे। यहां राम धुन में तल्लीन होते हुए 'श्री राम जय राम जय जय राम' भजन गुनगुनाया। बता दें कि पीएम मोदी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह धार्मिक कार्य प्रधानमंत्री मोदी के हाथों संपन्न होगा। इसके लिए पीएम 11 दिनों के विशेष अनुष्ठान पर हैं। वह देश भर के मंदिरों का दौरा कर रहे हैं।

महाराष्ट्र स्थित पंचवटी गए

सबसे पहले वह महाराष्ट्र के पंचवटी गए। भगवान राम, अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ यहीं पर वनवास काट रहे थे और यहीं रावण माता सीता का अपहरण कर उन्हें अपने साथ ले गया।

End of Feed