जब पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले PM मोदी, मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई। नीतीश कुमार ने बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत किया। इस मुलाकात पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 21 नवंबर को बिहार के वैशाली दौरे के दौरान गंगा नदी पर बने छह लेन के 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया। कच्ची दरगाह और बिदुपुर को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है।

pm modi nitish kumar

पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार। PM Modi X handle

प्रधानमंत्री मोदी जब पटना पहुंचे तो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नीतीश कुमार से मुलाकात पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा," पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।" गौरतलब है कि उद्घाटन के बाद उन्होंने गमछा लहराकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया।

End of Feed