LIVE

PM Modi Mother Death News: पंचतत्व में विलीन हुईं हीराबेन, पीएम मोदी ने मंत्रियों को अहमदाबाद आने से किया मना

PM Modi Mother Death News:  पंचतत्व में विलीन हुईं हीराबेन, पीएम मोदी ने मंत्रियों को अहमदाबाद आने से किया मना
PM Modi Mother Death News: पंचतत्व में विलीन हुईं हीराबेन, पीएम मोदी ने मंत्रियों को अहमदाबाद आने से किया मना

PM Modi Mother Heeraben Death News Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन हो गया है। हीराबेन मोदी की उम्र 100 साल थी और कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह साढ़े तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद से सीधे गांधीनगर पहुंचे जहां वह मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दोपहर में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे और यहां अस्पताल में अपनी मां से मुलाकात की थी। वह एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रुके थे। हीराबेन मोदी के निधन पर तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी की मां के निधन से जुड़ा हर ताजा अपडेट हम आपको यहां दे रहे हैं-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

DEC 30, 2022 12:02 IST

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल में विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

DEC 30, 2022 11:01 IST

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू का ट्वीट

DEC 30, 2022 10:49 IST

पीएम मोदी ने मंत्रियों को अहमदाबाद आने से किया मना

प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को अहमदाबाद आने से किया मना, सभी मंत्री अपने कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। खुद पीएम मोदी भी कोलकाता में होने वाले कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।
DEC 30, 2022 10:14 IST

लालकृष्ण आडवाणी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे लालकृष्ण आडवाणी ने भी हीराबा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'मां को खोना सबसे बड़ा दुखद क्षण, नरेंद्र भाई के साथ मेरी संवेदना, हीराबा हमेशा यादों में रहेगी।'
DEC 30, 2022 10:10 IST

गांधीनगर में किया गया पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का अंतिम संस्कार

DEC 30, 2022 09:59 IST

उद्योगपति गौदम अदाणी भी पहुंचे मुक्तिधाम

उद्योगपति गौतम अदाणी भी मुक्तिधाम पहुंचे औऱ पीएम मोदी की मां को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कई वीवीआईपी भी मुक्तिधाम में मौजूद रहे।
DEC 30, 2022 09:54 IST

मुखाग्नि देते समय मौजूद रहे सभी भाई

DEC 30, 2022 09:45 IST

राहुल गांधी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।'
DEC 30, 2022 09:30 IST

PM Modi ने दी मुखाग्नि

पीएम मोदी ने मां को मुखाग्नि दी और इस दौरान उनके सभी भाई मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने परिक्रमा कर मां को नमन किया।
DEC 30, 2022 09:25 IST

अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी

हीरा बा का पार्थिव शरीर सेक्टर 30 स्थित श्मशान गृह में पहुंच चुका है। जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने श्मशान गृह पहुंचकर हीरा बा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया और पीएम मोदी को सात्वंना दी।
DEC 30, 2022 09:23 IST

नीतीश कुमार का ट्वीट

पीएम मोदी की मां के निधन पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मां श्रीमती हीरा बेन जी का निधन दुःखद। मां का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है। मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता। दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।'
DEC 30, 2022 09:17 IST

अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी

DEC 30, 2022 09:01 IST

राष्ट्रपति ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने '#मातृदेवोभव' की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!'
DEC 30, 2022 08:45 IST

मायावती का ट्वीट

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता श्रीमती हीराबेन के निधन हो जाने की खबर अति-दुःखद। उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।'
DEC 30, 2022 08:38 IST

अनुपम खेर का ट्वीट

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी! आपकी माताश्री #हीराबा जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी।आपका उनके प्रति प्यार और आदर जग ज़ाहिर है।उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत माँ के सपूत हो! देश की हर माँ का आशिर्वाद आपके ऊपर है।मेरी माँ का भी!'
DEC 30, 2022 08:34 IST

बंगाल के कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में निर्धारित कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे. इन कार्यक्रमों में कनेक्टिविटी से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत और राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक शामिल है: पीएमओ
DEC 30, 2022 08:32 IST

हर कोई नम आंखों के साथ दे रहा है हीराबेन को विदाई

DEC 30, 2022 08:29 IST

अशोक गहलोत ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माताजी श्रीमती हीराबेन जी के निधन का समाचार दुखद है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, ईश्वर उन्हें सम्बल प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना है।'
DEC 30, 2022 08:23 IST

पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पीएम मोदी गांधीनगर पहुंच गए हैं जहां उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर अंतिम यात्रा में शामिल हुए और अर्थी को कांधा दिया। इस दौरान पीएम मोदी का पूरा परिवार यहां मौजूद रहा।
DEC 30, 2022 08:13 IST

Heeraben Modi News: पीएम मोदी पहुंचेंगे रायसेन गांव

रायसेन गांव पहुंचेंगे जहां पीएम मोदी की मां अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती थी। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी सहित तमाम नेता यहां पहुंच चुके हैं जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।