पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिवगंत कर्नल(रि.) एचके सचदेव की पत्नी उमा सचदेव से मुलाकात की है। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उमा सचदेव से यादगार मुलाकात हुई।
पीएम मोदी से उमा सचदेव ने की मुलाकात
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- "आज श्रीमती उमा सचदेव जी के साथ मेरी एक यादगार बातचीत हुई। वो 90 वर्ष की हैं और उनमें बहुत जोश और आशावाद की भावना है। उनके पति, कर्नल (सेवानिवृत्त) एचके सचदेव एक व्यापक रूप से सम्मानित सैनिक थे। उमा जी पूर्व सेना प्रमुख जनरल वेद प्रकाश मलिक की चाची हैं।"
आगे पीएम ने कहा- "उमा जी ने मुझे अपने दिवंगत पति द्वारा लिखी गई तीन पुस्तकों की प्रतियां दीं। उनमें से दो गीता से जुड़ी हैं और तीसरी ‘ब्लड एंड टियर्स’ शीर्षक पुस्तक देश के विभाजन की त्रासद अवधि के दौरान कर्नल (सेवानिवृत्त) एच. के. सचदेव के अनुभवों और उनके जीवन पर इसके प्रभाव का मर्मस्पर्शी वृतांत है।"
Today I had a memorable interaction with Smt. Uma Suchdeva Ji. She is 90 years old and is blessed with great vigour… t.co/npFQUuw9P2
— ANI (@ANI) Oct 7, 2022
एक अन्य ट्वीट में पीएम ने लिखा- "हमने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने के भारत के निर्णय पर चर्चा की, जो विभाजन के शिकार उन लोगों के प्रति श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपना जीवन शून्य से दोबारा शुरू किया और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान दिया। ऐसे लोग मानव की दृढ़ता और धैर्य के प्रतीक हैं।"
बता दें कि पीएम मोदी ने उमा सचदेव के साथ मुलाकात की फोटो को भी शेयर किया है। जिसमें पीएम मोदी उनके सामने झुके दिख रहे हैं। साथ ही पीएम के अभिवादन से अभिभूत उमा सचदेव हंसती हुई दिख रही हैं।
