PM मोदी ने केवड़िया में सरदार पटेल के परिवार से की मुलाकात; लौह पुरुष की 150वीं जयंती के मौके पर जारी किया सिक्का

Sardar Patel 150th Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने एक विशेष डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का भी जारी किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे राष्ट्र के लिए सरदार पटेल के अमूल्य योगदान को याद करके बहुत खुशी हुई।

Sardar Patel 150th Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल के परिवार से मुलाकात की। यह मुलाकात सरदार पटेल की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर हुई। इसके बाद पीएम मोदी ने एक विशेष डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का भी जारी किया, जिसमें देश की मुद्रा अंकित है।

Sardar Patel 150th Birth Anniversary

PM मोदी ने सरदार पटेल के परिवार से की मुलाकात (फोटो साभार: @narendramodi)

PM मोदी ने साझा की तस्वीर

पीएम मोदी ने सरदार पटेल के परिवार से बातचीत की। पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी की और कहा, ''केवड़िया में सरदार वल्लभभाई पटेल के परिवार से मुलाकात की। उनसे बातचीत करके और हमारे राष्ट्र के लिए सरदार पटेल के अमूल्य योगदान को याद करके बहुत खुशी हुई।''

End of Feed