Mann Ki Baat: जनगणना से सर्जिकल स्ट्राइक तक, PM मोदी ने इन मुद्दों का किया जिक्र, नशामुक्ति अभियान पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में जनगणना, 9/11 हमले और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है और 2.60 करोड़ से ज्यादा लोग मोबाइल के जरिए स्व-गणना कर चुके हैं। पीएम मोदी ने 28-29 सितंबर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक को भी याद किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उन्होंने जनगणना, देश के दुर्गम इलाकों में चल रहे सर्वेक्षण, 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी और भारत में आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों का जिक्र किया।

mann ki baat

पीएम मोदी ने 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को किया संबोधित।

पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों देश की एक बहुत बड़ी तस्वीर तैयार हो रही है और इस तस्वीर में हर नागरिक, परिवार और उसके आसपास के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत की जनगणना की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के मुताबिक, देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। अब तक 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के दुर्गम और बर्फीले इलाकों में भी जनगणना का काम जारी है।

End of Feed