'अहंकार से ही होता है पतन'; बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान पर दिल्ली में फिर बिफरे पीएम मोदी; ममता बनर्जी को दी कड़ी नसीहत

राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को बागडोगरा हवाईअड्डे के पास आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में कम लोगों की उपस्थिति पर निराशा जताई थी और बिधाननगर की जगह इस स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने के फैसले को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि उनके दौरे में वीआईपी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके मंत्री उपस्थित नहीं हुए थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली मेट्रो के विस्तार को लेकर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाल समुदाय के एक बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गई थीं, लेकिन राष्ट्रपति का सम्मान करने के बजाय, टीएमसी ने इस पवित्र और महत्वपूर्ण आयोजन का बहिष्कार किया।

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह स्वयं आदिवासी समुदाय से आती हैं और आदिवासी समुदाय के विकास के लिए हमेशा चिंतित रही हैं। टीएमसी सरकार ने उस आयोजन को कुप्रबंधन के भरोसे छोड़ दिया। यह न केवल राष्ट्रपति का अपमान है, बल्कि भारत के संविधान का भी अपमान है। यह संविधान की भावना का अपमान है। यह लोकतंत्र की महान परंपरा का भी अपमान है। हमारे देश में कहा जाता है कि व्यक्ति चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः अहंकार से ही उसका पतन होता है।

End of Feed