कोलकाता के जिस काली मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना, वहां प्रसाद में चढ़ता है नॉन-वेज; रामकृष्ण परमहंस से जुड़ा है अनोखा इतिहास

PM Modi Kolkata Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक थांतानिया कालीबाड़ी मंदिर में मां काली के दर्शन किए। यह 300 साल पुराना मंदिर अपनी खास परंपराओं और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, जहां मां सिद्धेश्वरी की पूजा होती है।

PM Modi Kolkata Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर कोलकाता में अपने रोड शो से पहले मां काली के प्रसिद्ध मंदिर थांतानिया कालीबाड़ी (Thanthania Kalibar) में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। यह मंदिर कोलकाता के सबसे पुराने और सम्मानित काली मंदिरों में से एक माना जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 1703 में हुई थी, यानी यह मंदिर लगभग 300 साल पुराना है और शहर के विकास से भी पहले का इतिहास अपने साथ लिए हुए है। इस मंदिर में मां काली की पूजा 'मां सिद्धेश्वरी' (Siddheshwari Temple) के रूप में की जाती है।

PM Modi Kolkata Visit (1)

पीएम मोदी ने थांतानिया कालीबाड़ी में मां काली के किए दर्शन (Photo: ANI/AI)

दर्शन करने दूर-दूर से यहां आते हैं लोग

यहां की मान्यता है कि देवी बहुत जागृत हैं और भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी पूरी करती हैं। दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने आते हैं और अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। इस मंदिर से एक खास धार्मिक इतिहास भी जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि महान संत रामकृष्ण परमहंस अक्सर यहां आते थे और मां सिद्धेश्वरी के भजन गाते थे। उन्होंने मंदिर में एक बात कही थी, जिसे आज भी दीवारों पर लिखा गया है। 'शंकर के हृदय में मां काली का वास है।' यह वाक्य आज भी भक्तों के लिए आस्था का प्रतीक है। थांतानिया कालीबाड़ी की एक और खास बात यह है कि यहां मां काली को नॉन-वेज प्रसाद भी चढ़ाया जाता है।

End of Feed