प्रधानमंत्री मोदी ने की महिला किसान ड्रोन केंद्र की शुरुआत, जन औषधि केंद्रों को भी किया समर्पित

PM Mahila Kisan Drone Center: केंद्र की कई योजनाओं का लाभ पाने वाले ओडिशा के एक लाभार्थी से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ‘मोदी की गारंटी’ वाली गाड़ी है और गांव-गांव जा रही है।

PM Mahila Kisan Drone Center: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ‘प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र’ के साथ ही देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की परियोजना की शुरुआत की।

​pm modi inaugurates drone center, pm mahil kisan drone center, pm modi latest news, pm modi news today, pm modi



पीएम मोदी। (फोटो क्रेडिट: @BJP4India/X)

प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से संवाद के लिए वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान झारखंड के देवघर में 10,000वें जन औषधि केंद्र को जनता के लिए समर्पित किया। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संपूर्ण पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे।

End of Feed