'असीम अवसरों की भूमि है असम', गुवाहाटी में PM मोदी बोले- डबल इंजन की स्पीड से बढ़ रहा आगे

Advantage Assam 2.0 Investment & Infrastructure Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुवाहाटी में असम व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की भूमि आज एक नए भविष्य की शुरुआत करने जा रही है। एडवांस असम पूरी दुनिया को असम के पोटेंशियल और प्रोग्रेस से जोड़ने का एक महाअभियान है।

Advantage Assam 2.0 Investment & Infrastructure Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुवाहाटी में असम व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की भूमि आज एक नए भविष्य की शुरुआत करने जा रही है। एडवांस असम पूरी दुनिया को असम के पोटेंशियल और प्रोग्रेस से जोड़ने का एक महाअभियान है। इतिहास गवाह है कि पहले भी भारत की समृद्धि में ईस्टर्न इंडिया का बहुत बड़ा रोल हुआ करता था। आज जब भारत विकसित होने की तरफ बढ़ रहा है, तो एक बार फिर हमारा ये पूर्वोत्तर अपना सामर्थ्य दिखाने जा रहा है।

PM Modi Guwahati

पीएम मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

असम व्यापार सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत अपनी लोकल सप्लाई चेन को मजबूत कर रहा है। आज भारत, दुनिया के अलग अलग क्षेत्रों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर रहा है। ईस्ट एशिया के साथ हमारी कनेक्टिविटी लगातार सशक्त हो रही है और नया बन रहा इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप इकॉनमिक कॉरिडोर (India–Middle East–Europe Economic Corridor) भी अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है।

End of Feed