हिमाचल कांग्रेस में मची है भगदड़, क्या मोदी फैक्टर तोड़ देगा 37 साल पुराना रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 06:38 PM IST

PM Narendra Modi In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में भाजपा अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। वहीं दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस अपने अंतर्कलह से परेशान है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस समय कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं। जो इस साल चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं। और इस समय वहां भाजपा की सरकार है।
  • प्रदेश में 1985 के बाद से कोई भी सरकार वापसी नहीं कर पाई है।
  • अक्टूबर 2021 में हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को सभी सीटों पर हराया था।

PM Narendra Modi In Himachal Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश में थे, इस मौके पर उन्होंने राज्य को वंदे मातरम ट्रेन से लेकर दूसरी कई सौगातें दी। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए, भाजपा और मोदी पूरे चुनावी रंग में दिख रहे हैं। लेकिन प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस का राज्य में हाल कुछ और ही नजर आ रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उस समय कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं, जबकि उनके प्रमुख नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस के लिए चिंता की बात यह है कि पार्टी छोड़ने वाले में दो नेता ऐसे हैं, जिन्हें पार्टी ने हाल ही में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था।

Rahul Gandhi And Narendra Modi

हिमाचल प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस में टक्कर

पार्टी छोड़ने वाले ये बड़े नेता शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस फिलहाल नेताओं के दल छोड़ने और पार्टी के अंदर जारी अंतर्कलह का सामना कर रही है। पिछले महीने सितंबर में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी। उनका कहना था कि वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस जर्जर हो गई है, जिसके पास न तो नेतृत्व है और न ही विश्वसनियता है। हर्ष महाजन तीन बार विधायक रह चुके है। और उन्हें पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का करीबी माना जाता है। खास बात यह है कि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी को ही प्रदेश की कमान सौंपी है।

End of Feed