PM Modi in Rajya Sabha: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में चर्चा का जवाब देंगे। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कुछ दिनों से चर्चा जारी थी। लोकसभा में जहां नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सामने थे, इस बार पीएम मोदी के सामने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे होंगे। मंगलवार को लोकसभा में राहुल गांधी सामने थे।
राज्यसभा में नरेंद्र मोदी
लोकसभा में मोदी का विपक्ष पर हमला
मंगलवार को पीएम मोदी ने चर्चा का जवाब दिया था। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के हिंदू समुदाय को लेकर दिए बयानों से लेकर अग्निवीर योजना सहित कई मुद्दों पर विपक्ष के हमलों का जवाब दिया था। पीएम ने कहा था कि तीसरी बार मिले जनादेश के बाद उनकी सरकार विकास कार्यक्रमों का जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गुट इंडिया देश को पीछे ले जाने पर आमादा है लेकिन एनडीए सरकार किसी विरोध के आगे नहीं झुकेगी।
पीएम मोदी ने लोक सभा में क्या-क्या कहा
प्रधानमंत्री ने लोकसभा में विपक्ष के सभी आरोपों का जवाब दिए। पीएम मोदी ने कहा कि लगातार झूठ बोलने के बाद भी उन्हें पराजय मिली है। नरेंद्र मोदी ने कहा- "दुनिया के सबसे बड़े चुनाव अभियान में जनता ने हमें चुना है और मैं कुछ लोगों का दर्द समझ सकता हूं। लगातार झूठ फैलाने के बावजूद उन्हें भारी हार का सामना करना पड़ा। "2014 से पहले एक समय था जब आतंकवादी जहां चाहें वहां आकर हमला कर सकते थे। निर्दोष लोगों की हत्या की जाती थी, भारत के हर कोने को निशाना बनाया जाता था और सरकारें चुपचाप बैठी रहती थीं। 2014 के बाद, हिंदुस्तान के घर में घुसकर मारता है..."
प्रधानमंत्री ने मोदी कहा, 2014 से पहले एक समय था जब वो 7 शब्द (इस देश का कुछ नहीं हो सकता) भारत के लोगों के मन में बैठ गए थे, समाज निराशा की गहराइयों में डूबा हुआ था, तब देश के लोगों ने हमें उनकी सेवा के लिए चुना और उस पल से देश में परिवर्तन का युग शुरू हुआ और पिछले 10 वर्षों में मेरी सरकार को अनेक सफलताएँ मिलीं, अनेक उपलब्धियाँ मिलीं, लेकिन एक उपलब्धि जिसने सभी को ताकत से भर दिया, वो थी देश को निराशा की गहराइयों से निकाल कर आशा और विश्वास के साथ खड़ा करना, देश में आत्मविश्वास का निर्माण हुआ...देश ने विश्वास करना शुरू किया, जो लोग 2014 से पहले कहते थे कि कुछ नहीं हो सकता, वो कहने लगे कि इस देश में कुछ भी हो सकता है, इस देश में सब कुछ संभव है, हमने ये विश्वास जगाने का काम किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
