Kochi: पीएम मोदी ने दिया 4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा, जानें इनमें क्या-क्या शामिल

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2024, 03:42 PM IST

PM Modi In Kochi : पीएम मोदी ने कोच्चि में 4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा, 'आज जब भारत वैश्विक व्यापार का एक प्रमुख केंद्र बन रहा है, हम देश की समुद्री ताकत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।'

Kochi News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में प्रमुख रणनीतिक पहलों सहित 4,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और कहा कि इनसे देश के दक्षिणी क्षेत्र के विकास को गति देने में मदद मिलेगी। परियोजनाओं में 310 मीटर लंबा 'ड्राई डॉक' और अंतर्राष्ट्रीय जहाज मरम्मत सुविधा (आईएसआरएफ) शामिल हैं। ड्राई डॉक का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया गया है जबकि आईएसआरएफ भारत का पहला पूरी तरह से विकसित शुद्ध जहाज मरम्मत पारिस्थितिकी तंत्र है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एलपीजी आयात टर्मिनल का उद्घाटन भी किया।

PM Modi in Kochi

भारत को एक बड़ी समुद्री शक्ति बनाने का लक्ष्य।

देश की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए क्या है सरकार का प्लान?

परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इसमें केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन, केंद्रीय बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने भाग लिया। मोदी ने अपने भाषण में कहा, 'आज जब भारत वैश्विक व्यापार का एक प्रमुख केंद्र बन रहा है, हम देश की समुद्री ताकत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।'

End of Feed