PM मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ की बैठक; वैश्विक संकट के बीच आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने का दिया मंत्र

PM-EAC Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बेहतर बनाने के लिए कई सुधारों पर भी बातचीत की।

PM-EAC Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद (PM-EAC) के सदस्यों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक के दौरान, पीएम मोदी और परिषद के सदस्यों ने वैश्विक उथल-पुथल के इस दौर में भारत की आर्थिक वृद्धि को और रफ्तार देने के लिए विभिन्न विचारों और उपायों पर चर्चा की।

PM Modi Meet

PM मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ की बैठक

इस बैठक में 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बेहतर बनाने के लिए कई सुधारों पर भी बातचीत की। इसके अलावा, सदस्यों ने पश्चिम एशिया संकट का भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों का भी आकलन किया। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं भू-राजनीतिक तनाव, व्यापारिक अनिश्चितताओं और असमान ग्रोथ ट्रेंड से जूझ रही हैं।

End of Feed